केबल फुंका, 12 घंटे ठप रहा काशीराम फीडर
सुलतानपुर : शहर के ट्रांसपोर्ट नगर बिजली उपकेंद्र परिसर के बगल रविवार की रात भूमिगत केबिल फुंक गई। ज
सुलतानपुर : शहर के ट्रांसपोर्ट नगर बिजली उपकेंद्र परिसर के बगल रविवार की रात भूमिगत केबिल फुंक गई। जिससे काशीराम फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते रात में खराबी दूर नहीं की जा सकी। जिससे शहर के दर्जनों मुहल्लों व कई गांवों की बिजली गुल रही। उमस भरी गर्मी मे करीब पचास हजार आबादी को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। करीब बारह घंटे बाद सोमवार को आपूर्ति बहाल की गई।
पयागीपुर चौराहे के निकट ट्रांसपोर्टनगर बिजली उपकेंद्र से तकरीबन आधे शहर को आपूर्ति की जाती है। रविवार को रात करीब दस बजे उपकेंद्र के पास काशीराम फीडर की भूमिगत आउटगोइंग केबिल शार्ट सर्किट के चलते फुंक गई। उपकेंद्र पर तैनात कर्मी ने इसकी सूचना महकमे के अधिकारियों को दी। लेकिन रात में उपकेंद्र पर जांच पड़ताल के लिए कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। पॉवर हाउस पर तैनात संविदा कर्मी ने खामी दुरुस्त करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहा। जिसके चलते गोराबारिक, तुराबखानी, अमहट, काशीराम आवासीय कालोनी, केंद्रीय विद्यालय, सीएमओ आफिस, दूबेपुर, दिखौली, बनकेपुर, दादूपुर समेत कई इलाकों में रात भर बिजली नहीं आई। उमस भरी भीषण गर्मी में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब दस बजे खामी दुरुस्त की गई। इसके बाद फीडर की आपूर्ति बहाल हो सकी। उधर, केएनआई उपकेंद्र के 33 हजार बोल्ट की इनक¨मग लाइन में रात करीब दो बजे खराबी आ गई। जिसस पॉवर हाउस ठप हो गया। करीब आधे घंटे बाद खामी दूर कर संचालन बहाल किया गया। वहीं रात करीब दो बजे उपकेंद्र के पूर्वी फीडर 11 हजार वोल्ट का तार भदैयां के दोमुंहा के पास टूट गया। जिसकी मरम्मत सोमवार शाम तक नही की जा सकी।
24 घंटें के भीतर दो बार फुंका पंचरास्ता का ट्रांसफार्मर
शहर के पंचरस्ता इलाके में लगा ट्रांसफार्मर रविवार की देर रात फुंक गया। जिससे लखनऊनाका, दरियापुर, कृष्णा नगर, रामलीला मैदान, मेजरगंज, नेशनल सिनेमा रोड आदि मुहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई। रात में ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका। सोमवार को पूर्वाह्न दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया। लेकिन शाम करीब चार बजे वह जवाब दे गया। जिससे क्षेत्रवासियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं।