भाकियू ने तहसील में डाला डेरा, घेराव
सुलतानपुर : पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली के विरोध में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का
सुलतानपुर : पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली के विरोध में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओ ने बैठक कर तहसील मुख्यालय का घेराव किया और उप जिलाधिकारी की नामौजूदगी में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
तहसील परिसर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमाशंकर चौधरी व उपाध्यक्ष बाबा संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि जय¨सहपुर क्षेत्र में पशु तस्करी, हरे पेड़ों की कटान, नहर के पुलों के आसपास मादक पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। चोरी व छिनैती की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। इसके बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। क्षेत्र में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। सपा सरकार में किसानों की स्थिति बद से बदतर हो गई है। तहसील में कर्मचारी मनमानी करने पर उतारू हैं। प्रदेश सचिव रामकृपाल ¨सह ने कहा कि नहरों में समय पर पानी नहीं आ रहा है, माइनरों की सफाई कागजों पर की जा रही है। नलकूपों की स्थिति यह है कि अधिकांश खराब पडे़ हैं, लेकिन महकमा इन्हें कागजों पर संचालित कर रहा है। ओलावृष्टि व अतिवृष्टि के चेक साल भर बाद भी किसानों को नहीं मिल सके हैं। किसानों की सुनने वाला कोई नहीं है। सभा के उपरांत कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार ज्ञानचंद्र गुप्ता को चालीस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती उनका क्रमिक अनशन तहसील परिसर में जारी रहेगा। इस मौके पर जुग्गीलाल यादव, राजनरायण तिवारी, रामप्रबंध तिवारी, बड़े मिश्रा, रामअंचल वर्मा, जिला महासचिव जीतेंद्र श्रीवास्तव, रामचंद्र श्रीवास्तव, जोगेंद्र श्रीवास्तव, सुनील ¨सह, सीताराम तिवारी, मिठाईलाल वर्मा आदि मौजूद रहे।