खामोशी की चादर ओढ़कर आई दिल्ली की सरकार
सुलतानपुर : दिल्ली सरकार के मुखिया अपनी लंबी चौड़ी टीम के साथ सोमवार को सुलतानपुर आए। आप के राष्ट्रीय
सुलतानपुर : दिल्ली सरकार के मुखिया अपनी लंबी चौड़ी टीम के साथ सोमवार को सुलतानपुर आए। आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह के यहां एक निजी कार्यक्रम में उन्हें शिरकत करना था। आयोजकों की ओर से मीडिया सहित शहर व देहात के प्रमुख लोगों को बुलाया भी गया था। खूब भीड़ जुटी। सड़कें जाम हुईं। प्रशासन हलकान हुआ। पर सारे मेहमान जिनके मुंह से दो शब्द सुनना चाह रहे थे। वे बिना बोले लौट गए। भीड़ निराश न हो, छायाकार का भी काम हो जाए, ऐसे में अर¨वद केजरीवाल, कुमार विश्वास, मनीष सिसौदिया, आशुतोष, संजय ¨सह, गुरुदास मान सहित बड़े नेताओं ने मंच पर आकर हाथ हिलाया और फिर सुरक्षा कर्मियों के साये में लौट गए।
दिल्ली से मुख्यमंत्री अपने कई साथियों के साथ हवाईजहाज से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर करीब साढ़े चार बजे उतरे। फिर सड़क मार्ग से सुलतानपुर की ओर प्रस्थान किए। रास्ते में कई जगह कार्यकर्ताओं ने रोकने का प्रयास किया, ¨जदाबाद के नारे लगाए। पर, काफिला सीधे सुलतानपुर आ गया। करीब सात बजे मुख्यमंत्री का काफिला सीधे सुलतानपुर के वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग स्थित 400 केवीए गेस्ट हाउस पहुंचा। वहां से कुछ लोग एक निजी होटल में आए। फिर करीब नौ बजे कार्यक्रम स्थल जेल रोड स्थित एक निजी मैरेज हाल पहुंचे। इस बीच मैरेज हाल पर भारी भीड़ जमा हो चुकी थी। मीडिया वालों का तांता लगा था। पंजाब, हरियाणा जैसे प्रांतों से सैकड़ों की संख्या में आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आए थे। प्रदेश के कई जिलों से भी खासी भीड़ जुटी थी। लंबे इंतजार के बाद भारी सुरक्षा के बीच केजरीवाल अपने कई सहयोगियों के साथ मंच पर आए। यहां एक जन्मदिन पार्टी के लिए रखा केक उनके सामने काटा गया। बच्चे को सबने बधाईयां दीं। फिर भीड़ और माहौल देख नेता मंच के आगे आए, हाथ हिलाकर अभिवादन किया। फिर सुरक्षा के बीच ही लौट गए। मीडिया की ओर से सवाल भी उछले पर, किसी ने भी उसका कोई जवाब नहीं दिया। कार्यक्रम आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय ¨सह के छोटे भाई के बेटे के मुंडन संस्कार के उपलक्ष्य में आयोजित था।