समस्याओं के निस्तारण को लगायी पंचायत
सुलतानपुर : इलाकाई किसान समस्याओं को लेकर भाकियू (अम्बावता)ने तहसील परिसर में मंगलवार को पंचायत लगाय
सुलतानपुर : इलाकाई किसान समस्याओं को लेकर भाकियू (अम्बावता)ने तहसील परिसर में मंगलवार को पंचायत लगायी। किसान हित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी को 15 सूत्री ज्ञापन सौपा। जिसे शीघ्र निपटाने की मांग की गयी है।
जिलाध्यक्ष आनंद ¨सह व प्रदेश सचिव प्रभात कुमार ¨सह ने कहा कि किसान बीमा योजना के तहत मिलने वाली रकम वितरण में भी मनमाना रवैया अख्तियार किया जा रहा है। इस पर लगाम लगे। इलाके के गावों से हो रही गौ तस्करी रोकी जाय। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधीक्षक अक्सर नदारद रहते हैं। लिहाजा मरीजों को सरकारी चिकित्सा सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता है। लम्भुआ ग्राम पंचायत में एपीएल कार्ड धारकों को कई महीने से सस्ते दर पर मिलने वाले खाद्यान्न की कालाबाजारी की जा रही है। इसकी जाँच करायी जाय। इस मौके प्रदेश प्रभारी आर डी ¨सह ,राष्ट्रीय प्रवक्ता रुपेश शुक्ल ,उमेश मिश्र ,विजय बरनवाल ,सूर्यसेन ¨सह ,अतुल तिवारी ,राकेश ¨सह राना ,महेंद्र ¨सह ,सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।