बदला हवा का रुख, छंटे बादल
सुलतानपुर : गत दो दिनों से चल रही पुरवा हवाओं का रुख सोमवार को बदल गया। पछुआ हवा चलने से बादल छट गए
सुलतानपुर : गत दो दिनों से चल रही पुरवा हवाओं का रुख सोमवार को बदल गया। पछुआ हवा चलने से बादल छट गए और आसमान साफ हो गया। तकरीबन दिन भर हलकी धूप रही। जिससे तापमान में बढोत्तरी हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को सुबह हलकी धुंध रहेगी। दोपहर बाद मौसम साफ हो जाएगा।
रविवार को दोपहर बाद हुई बूंदाबांदी से किसानों के चेहरे खिल गए थे। क्योंकि मौसम का यह मिजाज फसलों के लिए फायदेमंद रहा। आलू को छोड़कर बाकी सभी फसलों के लिए बूंदाबांदी लाभप्रद रही। लेकिन रविवार की रात हवाओं का रुख बदल गया। जिससे सोमवार की सुबह आसमान से बादल नदारद हो गए। हालांकि धुंध के चलते धूप हल्की रही। लेकिन इससे अधिकतम तापमान बढ़कर 25.5 व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वायुमंडल नमी अधिकतम 89 व न्यूनतम 60 रही। 4.1 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलीं। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय फैजाबाद के मौसम विभाग के योगेंद्र ¨सह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं।