सूबे में सपाइयों का गुंडाराज : शास्त्री
सुलतानपुर : सूबे में लूट, हत्या, डकैती, छिनैती, दुराचार की घटनाओं से दहशत है। यहां कानून व्यवस्था का
सुलतानपुर : सूबे में लूट, हत्या, डकैती, छिनैती, दुराचार की घटनाओं से दहशत है। यहां कानून व्यवस्था का नामोनिशान नहीं, सपाइयों का गुंडाराज चल रहा है। महिलाओं का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। व्यापारी सरेआम लुट रहे हैं। अब भाजपा चुप नहीं बैठेगी।
ये बेबाक बोल है भाजपा के प्रदेश महामंत्री व प्रदेश सरकार के पूर्वमंत्री रमापति शास्त्री के। वे गुरुवार को पार्टी की स्थानीय इकाई व नवनिर्वाचित जिपं सदस्यों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। पार्टी जिलाध्यक्ष करुणाशंकर द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक के दौरान नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का स्वागत किया गया। बतौर मुख्य अतिथि शास्त्री ने कहाकि अध्यक्ष पार्टी का ही बने, इसके लिए सभी जिम्मेदार एवं वरिष्ठ नेताओं को अभी से जुट जाना होगा। उन्होंने कानून व्यवस्था पर सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सभी को उम्मीदें भाजपा से है। जनता की आवाज बुलंद की जाएगी। वहीं 30 नवंबर को वाराणसी में प्रस्तावित एक दिवसीय धरने में भी जिले की भागीदारी को लेकर बैठक में रणनीति की गई। बताया गया कि पूर्व विधायक सूर्यभान ¨सह व चंद्रभद्र ¨सह समेत वरिष्ठजनों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बनारस कूच करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य गिरीश नारायण ¨सह, डॉ.एमपी ¨सह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.सीताशरण, सतपाल बग्गा, डा.हीरालाल मिश्रा, अजय जायसवाल, विजय त्रिपाठी, डा.आरए वर्मा, भावना ¨सह आदि मौजूद रहे।