Move to Jagran APP

¨सधियों ने मनाई 'थदड़ी', पूजी गईं शीतला माता

सुलतानपुर : ¨सधी समुदाय ने शुक्रवार को परंपरागत ढंग से थदड़ी पर्व मनाया। घर-घर में श्रद्धाभाव से श

By Edited By: Published: Fri, 04 Sep 2015 10:38 PM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2015 10:38 PM (IST)
¨सधियों ने मनाई 'थदड़ी', पूजी गईं शीतला माता

सुलतानपुर : ¨सधी समुदाय ने शुक्रवार को परंपरागत ढंग से थदड़ी पर्व मनाया। घर-घर में श्रद्धाभाव से शीतला माता पूजी गईं। विशेष व्यंजन बने।

loksabha election banner

शहर के पंजाबी कालोनी व सिविल लाइन इलाके में थदड़ी पर्व की धूम रही। जगह-जगह एकत्रित होकर ¨सधी समुदाय के लोगों ने परंपरागत ढंग से पर्व मनाया। गुरुवार की रात से ही इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गईं। परंपरा के अनुरूप रसोई में बीती रात विशेष व्यंजन बनाए गए और चूल्हे का चौबीस घंटे के लिए ठंडा कर दिया गया। सुबह होते ही महिलाओं ने घरों में जलस्थान हैंडपंप, कूप आदि स्थानों पर विविध कर्मकांड किए। पंजाबी कालोनी में राम पोपटानी के संयोजन में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में जुटी महिलाओं ने लोकगीत गाए और शीतला माता का पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम में पूरन पोपटानी, बंटी, हर्ष, विजय, श्याम पोपटानी, साधवानी आदि ने सहभाग किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.