मध्यरात्रि जन्मेंगे कन्हैया, बजेंगी बधाइयां
सुलतानपुर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शुक्रवार को जोरशोर से की गईं। स्कूलों, सामाजिक संगठनों
सुलतानपुर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शुक्रवार को जोरशोर से की गईं। स्कूलों, सामाजिक संगठनों व पुलिस लाइन में कार्यक्रमों का अभ्यास किया गया। श्रीकृष्ण रूपसज्जा प्रतियोगिताएं हुईं। बच्चों ने मनमोहन का रूप धरकर लोगों का मनमोहा। मइया यशोदा, नंदलाल व गोपी-गोपियों के भी किरदार ने सबको आकर्षित किया।
विवेकनगर स्थित सरस्वती शिशु विद्यामंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। भक्ति गीतों नंद के आनंद हुए जय कन्हैयालाल की, यशोदा मइया तेरो नंदलाल रे, कंकड़िया से मटकी फोड़ी मदन गोपाल रे. पर बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। खासकर होली नृत्य पर दर्शक झूम उठे। वहीं रामराजी सरस्वती बालिका विद्यामंदिर में झांकी प्रतियोगिता हुई। भोजपुरी व भक्ति गीतों पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उधर, पुलिस लाइन में भी कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां अंतिम दौर में रहीं। प्रकाश व आयोजन के लिए मंच आदि बनाए गए। बल्दीराय के दुलदुलदास कुटी में शनिवार को दिन में आल्हा गायन का आयोजन होगा। गुप्तारगंज, करोमी, इस्लामगंज आदि गांवों में भी कन्हैया का जन्मोत्सव मनाने की तैयारियां जोरों पर रहीं।
गोमती में नहीं करने देंगे प्रतिमाओं का विसर्जन
सुलतानपुर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जगह-जगह स्थापित देव प्रतिमाओं को गोमती मित्रमंडल आदि गंगा गोमती में विसर्जित करने के खिलाफ है। शुक्रवार को संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने बैठक की। जिसमें नदी की स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। अध्यक्ष रुद्रप्रताप ¨सह मदन ने बताया कि हम सभी देव प्रतिमाओं को नदी में विसर्जित नहीं होने देंगे। इस दिशा में उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन कराने को प्रशासन से भी सहयोग मांगा जाएगा। बैठक में बाबा राममूरत दास, कैलाश तिवारी, राकेश, प्रभाकर, डा.सुधाकर ¨सह, सत्येंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।