लू व गर्मी से लोग हुए बेहाल
सुलतानपुर : पखवारे भर से कड़ी धूप व गर्मी से लोग बेहाल हैं। लू के चलते आम दिनचर्या प्रभावित है। शुक्र
सुलतानपुर : पखवारे भर से कड़ी धूप व गर्मी से लोग बेहाल हैं। लू के चलते आम दिनचर्या प्रभावित है। शुक्रवार को भी लोग पसीने से तर-बतर रहे लेकिन दोपहर बाद पछुआ हवाएं चलीं तो लोगों को उमस से राहत मिली।
कई दिनों से तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी हुई। दिन भर लू चली और लोग पसीने से तर-बतर रहे। उमस के चलते लोगों को छाव की तलाश रही। दिन भर नदी में लोग नहाते दिखे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। कड़ी धूप से बचने के लिए या तो लोग घरों से नहीं निकले या फिर शरीर को झुलसन से बचाने के लिए कपड़े से ढकें रखा। बस व रेलगाड़ियों में यात्रियो की संख्या कम दिखी। लेकिन दोपहर बाद पछुआ हवाएं चलने लगी तो लोगों को उमस से राहत मिली। शनिवार को भी मौसम में परिवर्तन की कोई उम्मीद नहीं है।