पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि पर भड़के छात्र
सुलतानपुर : पंद्रह दिन में दो बार पेट्रोल व डीजल का दाम बढ़ाए जाने पर छात्र भड़क उठे। शनिवार को स्टूड
सुलतानपुर : पंद्रह दिन में दो बार पेट्रोल व डीजल का दाम बढ़ाए जाने पर छात्र भड़क उठे। शनिवार को स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले दर्जनों छात्र सड़क पर उतरे, बस स्टेशन स्थित संगठन के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया। उनका कहना था कि पेट्रो पदार्थों की कीमत बढ़ने से महंगाई बढ़ जाएगी। जिसका सीधा असर पर आम जनमानस पर पड़ेगा।
स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष विवेक विक्रम ¨सह की अगुआई में प्रदर्शनकारी छात्र सड़क पर उतरे। उन्होंने मोदी सरकार को जनविरोधी बताते हुए सरकार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। इससे पूर्व संगठन कार्यालय में हुई सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विवेक पांडेय ने कहा कि पंद्रह दिन में पेट्रोल व डीजल के दाम लगातार दो बार बढ़ाए जा चुके हैं। यह मूल्य वृद्धि देश की जनता के ऊपर बोझ के समान है। पेट्रो पदार्थों की कीमतों में लगातार वृद्धि कर मोदी सरकार अपनी गरीब विरोधी मानसिकता को उजागर कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष विवेक विक्रम ने कहा कि केंद्र सरकार देश की प्रमुख समस्याओं को दरकिनार कर सिर्फ अपनी झोली भरने में लगी हुई है। अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हो गई हैं। किसानों की स्थित दयनीय है। पेट्रोल व डीजल की कीमत बढ़ाकर मोदी सरकार किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि से खाद्य पदार्थ से लेकर दैनिक उपयोग की सभी चीजों के दाम प्रभावित होंगे। इस मौके पर जिला सचिव प्रशांत दिवेदी, ज्ञान प्रकाश तिवारी, विशाल श्रीवास्तव, नजर अहमद, अनुज चौधरी, विमल सोनकर, किसन सोनी व मो. एकलाख खां आदि मौजूद रहे।