फसल की बर्बादी देख एक और किसान ने तोड़ा दम
सुल्तानपुर : फसलों की बर्बादी अब किसानों से देखी नहीं जा रही है। थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी
सुल्तानपुर : फसलों की बर्बादी अब किसानों से देखी नहीं जा रही है। थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी रामदीन प्रजापति बुधवार को दोपहर में गेहूं की कटाई कर रहा था। अचानक सीने में तेज दर्द होने लगा। परिवार वाले उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
रायपुर निवासी रामदीन (58) पुत्र नंगू दोपहर में गेहूं काटने खेत गया था। वह फसल काट रहा था तभी सीने में दर्द होने लगा। उसने यह बात साथ में फसल काट रहे परिजनों को बताई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। उप जिलाधिकारी शिवबहादुर व तहसीलदार ज्ञानचंद्र गुप्ता ने परिजनों को मदद का भरोसा दिलाया और उसकी फसल की क्षति का आकलन किया।