मांगे न पूरी हुई तो कल हाईवे पर होगा प्रदर्शन
सुल्तानपुर : जनसमस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के कार्यकर्ता गुर
सुल्तानपुर : जनसमस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के कार्यकर्ता गुरुवार को दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर रहे। अफसरों को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे शीघ्र नहीं मानीं गई तो 28 मार्च को हाईवे जामकर प्रदर्शन किया जाएगा।
सुल्तानपुर-रायबरेली मार्ग की मरम्मत, चंदेलपुर में खराब नलकूप को चालू कराने व धम्मौर न्याय पंचायत में इंदिरा आवास आवंटन की गई धांधली की जांच कराने की मांग को लेकर भाकियू बुधवार से आंदोलित है। स्थानीय कस्बे में स्थित मंदिर परिसर में कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने कहाकि प्रशासन जनसमस्याओं को नजरंदाज कर रहा है, जिसे भाकियू बर्दाश्त नहीं करेगा। जिलाध्यक्ष माता प्रसाद सिंह ने कहाकि यदि शीघ्र मांगे नहीं मानीं गई तो 28 मार्च को सुल्तानपुर-रायबरेली राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन अब प्रशासन से आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष माता प्रसाद सिंह, देवकुमार सिंह, अरविंद सिंह, राजेंद्र श्रीवास्तव, महेश आदि मौजूद रहे।