Move to Jagran APP

भाजयुमो ने फूंका पुतला

सुल्तानपुर : सूबे में पुलिस भर्ती के दौरान हुई धांधली पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नाराजगी जताई है।

By Edited By: Published: Wed, 25 Mar 2015 10:25 PM (IST)Updated: Wed, 25 Mar 2015 10:25 PM (IST)
भाजयुमो ने फूंका पुतला

सुल्तानपुर : सूबे में पुलिस भर्ती के दौरान हुई धांधली पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नाराजगी जताई है। मोर्चा पदाधिकारियों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट के समक्ष सपा सरकार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन भेजकर भर्ती की सीबीआइ जांच कराने की मांग की है।

loksabha election banner

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस भर्ती की परीक्षा में कथित तौर पर हुई बड़े पैमाने पर हेराफेरी के संबंध में सपा सरकार का पुतला फूंकने का निर्णय लिया गया। जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ता डाकखाना चौराहा, गंदानाला, गल्लामंडी, बस स्टेशन होते हुए तिकोनिया पार्क पहुंचे। कलेक्ट्रेट के समक्ष सपा सरकार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पद की भर्ती की जांच सीबीआइ से कराकर धांधली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर दीपांकर शर्मा, रामेंद्र प्रताप सिंह, हरीश सिंह, सनी सोनी, धर्मेद्र दूबे, मुकेश अग्रहरि, आशीष सिंह, दुष्यंत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। लम्भुआ संवादसूत्र के अनुसार, मंगलवार को मोर्चा के जिलामंत्री रामेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम नलिनीकांत सिंह से मुलाकात किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उन्हें सौंपा। ज्ञापन में पुलिस भर्ती के दौरान हुई धांधली की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है। विभिन्न राजमार्गो पर खुले वाहनों से बिक्री के लिए मुर्गियां ढ़ोयीं जाती हैं, जिन मार्गो से ये वाहन गुजरते हैं, वहां का वातावरण विषाक्त व दूषित हो जाता है। तहसील के हाजीगंज, बरुआ जैसे कई गांवों में धड़ल्ले से की प्रतिबंधित मांस बिक्री की जाती है। इस पर रोक लगाई जाए। कई गांवों में बीएलओ नहीं पहुंच रहे हैं। उन्हें कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाए। इस मौके पर सुधांशु सिंह, चंदन चतुर्वेदी, अंकित सिंह, राजेश शुक्ला, वेदप्रकाश मिश्र, शिव प्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.