'बुद्घ ने दिया था शांति का संदेश'
सुल्तानपुर : 'मानव-मानव एक समान, बुद्ध धम्म की यही पहचान' तथागत बुद्ध का यह संदेश शनिवार को इस्लामगं
सुल्तानपुर : 'मानव-मानव एक समान, बुद्ध धम्म की यही पहचान' तथागत बुद्ध का यह संदेश शनिवार को इस्लामगंज गांव में गूंज उठा। शांति बौद्ध यात्रा में पहुंचे बौद्ध भिक्षुओं ने महामानव का संदेश दिया। धम्मदेशना में बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर का भी जीवन वृतांत बताया गया।
बौद्ध भिक्षु संघ का मलिकपुर गांव से गाजे-बाजे के साथ अगवानी की गई। बुद्ध शरणं गच्छामि, धम्मं शरण गच्छामि, संघ शरण गच्छामि के साथ दल इस्लामगंज गांव स्थित अनाथपिंडक बुद्ध विहार पहुंचा। जहां धम्म देशना में तब्दील हो गया। भिक्षुओं ने ग्रामीणों को तथागत बुद्ध का संदेश दिया। कहाकि बुद्ध मानव के कल्याण के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया था। उन्होंने ने ही शांति का संदेश दिया है। वे हमेशा मानव कल्याण के लिए बाते करते हैं। इस मौके पर त्रिवेणी प्रसाद भीम, भीमरतन, सुभाषचंद्र, राम उजागिर, रामदास, राजेंद्र, इंद्रपाल, भीम सागर, ओमप्रकाश, राजकपूर, वंशराज, ग्राम प्रधान जुनैद अहमद, सिनावर खान, एडीओ रामसुंदर आदि मौजूद रहे।