शालिनी और ईसा ने मारी बाजी
सुल्तानपुर :कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के वार्षिक सांस्कृतिक समारोह ललितोत्सव-201
सुल्तानपुर :कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के वार्षिक सांस्कृतिक समारोह ललितोत्सव-2015 में छात्र-छात्राओं ने बहुरंगी प्रस्तुतियों से अद्भुत छटा बिखेरी। गायन, वादन, नृत्य, साहित्य व संस्कृति से जुड़े विविध कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने बहुआयामी प्रतिभा दर्शायी। एकल गायन में शालिनी मिश्र व एकल नृत्य में ईशा पांडेय अव्वल रहीं।
प्राचार्य डॉ.एके श्रीवास्तव के संयोजन में पूर्वाह्न महोत्सव का शुभारंभ हुआ। सात प्रतिर्स्पधाएं आयोजित की गई। एकल गायन में विभिन्न संकाय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें बीकाम प्रथम की छात्रा प्रियम श्रीवास्तव अव्वल रही। श्रेया श्रीवास्तव को दूसरा शालिनी मिश्रा को तीसरा स्थान मिला। एकल नृत्य में ईसा पांडेय प्रथम, शालिनी मिश्रा द्वितीय व श्वेता सिंह को तीसरा स्थान मिला। समूह नृत्य में कृषि विज्ञान संकाय के विद्यार्थी अव्वल रहे। रसायन शास्त्र विभाग को दूसरा स्थान मिला। मौलिक काव्य पाठ में विधि विभाग के अजय वीर सिंह सर्वश्रेष्ठ रहे। अर्पित सिंह द्वितीय व अलीजाफरी को तीसरा स्थान मिला। स्किट प्रतियोगिता में विधि विभाग ने बाजी जीती। मूक अभिनय में भी विधि विभाग अव्वल रहा। गनपत सहाय कालेज की मौसम, केशकुमारी कालेज की रोली व केएनआइ के वाईबी सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। ¨हदी विभागाध्यक्ष राधेश्याम सिंह ने कार्यक्रम संयोजन किया। उप प्राचार्य एके सिंह, डॉ.किरन, वंदना सिंह, श्रीश सिंह, शशि सिंह, पीके सिंह, डॉ.प्रवीण, रंजना सिंह, मोइन अतहर, बीपी सिंह, डॉ.सुशील कुमार आदि की सक्रिय भूमिका रही।