Move to Jagran APP

सांस्कृतिक महोत्सव 'अनुभूति' आज से

सुल्तानपुर : गुरुवार से कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान में राष्ट्रीय स्तर का सांस्कृतिक महोत्सव 'अन

By Edited By: Published: Wed, 25 Feb 2015 08:38 PM (IST)Updated: Wed, 25 Feb 2015 08:38 PM (IST)
सांस्कृतिक महोत्सव 'अनुभूति' आज से

सुल्तानपुर : गुरुवार से कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान में राष्ट्रीय स्तर का सांस्कृतिक महोत्सव 'अनुभूति-15' प्रारंभ हो रहा है। जिसमें मेजबान केएनआइटी के साथ-साथ देश के तमाम नामी-गिरामी इंजीनिय¨रग संस्थानों के विद्यार्थियों की बहुमुखी प्रतिभा की झलक देखने को मिलेगी। यह चार दिन तक चलने वाले इस आयोजन की शुरुआत कवि सम्मेलन से होगी। जिसमें कई प्रख्यात शायर व कवि हिस्सा ले रहे हैं। फैजाबाद मंडल के पुलिस उप महानिरीक्षक समेत जिले के आला अफसर उदघाटन सत्र के विशिष्ट मेहमान होंगे।

loksabha election banner

कई वर्षो बाद कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान को इंजीनिय¨रग संस्थानों के राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक महोत्सव की मेजबानी मिली है। संस्थान निदेशक प्रो.रघुराज सिंह ने बुधवार को मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताएं सात भागों में विभाजित की गई हैं। नृत्य, गायन, साहित्य, नाट्य कला, ललित कला, फोटोग्राफी व क्विज। जिसमें देश के विभिन्न इंजीनिय¨रग संस्थानों के छात्र-छात्राएं अपनी बहुमुखी प्रतिभा की झलक दिखाएंगे। विशिष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। आयोजन मंडल के सदस्य एके अग्रवाल व रुचिन अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार की शाम कार्यक्रम का शुभारंभ फैजाबाद मंडल के पुलिस उपमहानिरीक्षक की मौजूदगी में होगा। जिसमें जिलाधिकारी अदिति सिंह व पुलिस कप्तान सोनिया सिंह भी मौजूद रहेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.