तापमान में बढ़ोत्तरी, कम हुई सर्दी
सुल्तानपुर : बीते दिनों हुई बरसात के बाद बुधवार को मौसम साफ रहा। हालांकि सुबह की शुरुआत बादलों के सा
सुल्तानपुर : बीते दिनों हुई बरसात के बाद बुधवार को मौसम साफ रहा। हालांकि सुबह की शुरुआत बादलों के साथ हुई। लेकिन दिन बढ़ने के साथ आसमान साफ हुआ तो धूप निकली। जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी हो गई। अधिकतम व न्यूनतम पारा सामान्य से दो डिग्री अधिक पहुंच गया। इससे सर्दी कम हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को मौसम का मिलाजुला मिजाज रहेगा। बदली के साथ बीच-बीच में धूप भी निकलेगी।
भीषण ठंड व गलन से परेशान लोगों को अब धीरे-धीरे राहत मिलने लगी है। गणतंत्र दिवस के दिन सोमवार को बरसात होने से एक बार फिर सर्दी बढ़ने के आसार दिखाई दिए। लेकिन बारिश थमी और आसमान साफ हुआ तो तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम पर्यवेक्षक शंख माधव तिवारी के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान बाइस व न्यूनतम बारह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। आर्द्रता अधिकतम 88 व न्यूनतम 56 रही। 2.4 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पुरवा हवाएं चलीं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को मिलाजुला मौसम रहेगा। दिन भर धूप छाव का खेल चलता रहेगा।