गणतंत्र दिवस आज, तिरंगे की धूम
सुल्तानपुर : गणतंत्र दिवस पर जिले में विविध कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किए जाएंगे। पुलिस लाइन में वर
सुल्तानपुर : गणतंत्र दिवस पर जिले में विविध कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किए जाएंगे। पुलिस लाइन में वर्दीधारियों की परेड व विद्यार्थियों के रंगारंग कार्यक्रम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।
26 जनवरी को प्रात:साढे़ सात बजे छात्र-छात्राएं प्रभातफेरी निकालेंगी। आठ बजे महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण होगा। 11 बजे बालक-बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिताएं। 11.30 बजे सोल्जर बोर्ड में विचार गोष्ठी। 12.00 बजे से 2.00 बजे तक जीआइसी में स्कूली बच्चों की निबंध प्रतियोगिता होगी। इसका शीर्षक राष्ट्रीय एकता की चुनौतियां एवं नई पीढ़ी का दायित्व तथा राष्ट्रीय विकास एवं युवा होगा। सायं 3.00-5.00 बजे तक रामनरेश त्रिपाठी सभागार में देशभक्ति पर आधारित लोकगीत एवं लोकनृत्य का कार्यक्रम होगा। पूर्वाह्न ग्यारह बजे से लोहिया गांवों में स्वास्थ्य-सफाई एवं गोष्ठी का आयोजन। गणतंत्र दिवस पर सभी ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं। डीएम अदिति सिंह ने अफसरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी दशा में कटा, फटा व खराब राष्ट्रीय ध्वज न फहराया जाए। तिरंगे को सही ढंग से फहराएं और सूर्यास्त से पहले उतारें, क्योंकि यह राष्ट्रीय पर्व है और राष्ट्रीय गरिमा के अनुरूप ही मनाया जाना चाहिए।