नम आंखों से याद की गई निर्भया
सुल्तानपुर : दो वर्ष पूर्व दिल्ली में हुए निर्भया कांड की बरसी पर मंगलवार को संगठनों ने शहर में कैंड
सुल्तानपुर : दो वर्ष पूर्व दिल्ली में हुए निर्भया कांड की बरसी पर मंगलवार को संगठनों ने शहर में कैंडिल मार्च निकालकर निर्भया को श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया की जिला उपाध्यक्ष पूजा सिंह की अगुआई में बस स्टेशन स्थित कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसके उपरांत छात्र-छात्राओंने शहर के विभिन्न मार्गो पर कैंडिल मार्च निकाला। बस स्टेशन स्थित आजाद पार्क पर मोमबत्तियां जलाकर निर्भया को याद किया गया। इसके पूर्व आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष पूजा ने कहा कि दो वर्ष बीत जाने के बाद भी हमारे देश की सरकार द्वारा ऐसी कोई पहल नहीं की गई। जिससे महिलाएं अपने आप को पूरी तरह से सुरक्षित महसूस कर सकें। पीड़ितों को न्याय के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। प्रीती सरोज ने कहा कि महिलाओं के प्रति लोगों को नजरिया बदलना होगा। छात्राओं की सुरक्षा के कड़े इंतजाम होने चाहिए। इस मौके पर आस्था पांडेय, जिलाध्यक्ष विवेक पांडेय, जिला सचिव प्रशांत द्विवेदी, प्रकाश मिश्रा, अन्नू मौर्या, प्रीती वर्मा, ज्ञानंचद, शबनूर, आरती, बिंदू वर्मा, मुमताज, वंदना, पूजा गुप्ता, गुड़िया मिश्रा, लक्ष्मी, सपना मिश्रा व निकिता समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। उधर, सामाजिक संगठन साथी फोरम के तत्वावधान में निर्भया को श्रद्धांजलि दी गई। जिला समन्वयक राकेश द्विवेदी की अगुआई में दीपक मिश्रा, गीता तिवारी, शिवकुमार यादव, जीतेंद्र मिश्र, मयंक सिंह, रत्नेश पाल, विजय विद्रोही, सरवर रहमान, वीरेंद्र पाल, सरिता मिश्रा, पूजा सिंह, सरिता यादव व ज्योति रावत आदि ने शहर में कैंडिल मार्च निकालकर निर्भया को याद किया।