साहबों को जानकारी, अवैध खनन जारी
सुल्तानपुर : सरकार ढिढ़ोरा पीट रही कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शिकंजा कसने के लिए क
सुल्तानपुर : सरकार ढिढ़ोरा पीट रही कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शिकंजा कसने के लिए कानून सख्त किए जा रहे हैं। जिलेस्तर पर कमेटी गठित की गई है। माफियाओं की नकेल कसने के लिए हर स्तर के अधिकारी को सचेत किया गया है। लेकिन कुड़वार थाने के उतरदहा, नीरसहिया व कुम्हाई गांव में अफसरों की जानकारी में धरती का सीना चाक किया जा रहा है। सैकड़ों ट्राली मिट्टी व बालू रात-दिन भट्ठा व निर्माण इकाइयों को पहुंचाई जा रही है। पर, कार्रवाई शून्य है।
यह इलाका गोमती नदी के तराई वाला है। वैसे तो ऊबड़-खाबड़ वाले रास्तों पर दोपहिया भी नहीं चल पाती। लेकिन इन दिनों रातदिन टै्रक्टर-ट्रालियों का शोर ही सुनाई पड़ता है। शाम ढ़लते ही दर्जनों मजदूर फावड़े लेकर गांव से बाहर चल देते हैं और भोर में लौटते हैं। तब तक धरती का सीना चाक कर दर्जनों ट्राली मिट्टी-बालू खोदकर निकाल ली जाती है। खनन माफियाओं की चांदी है। इनकी डर से कोई शिकायत तक नहीं करता। ग्राम प्रधान भी मुंह खोलने को तैयार नहीं।