सिंघाड़ा लदा पिकअप पलटा, आठ जख्मी
जयसिंहपुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत बहुता बाबा गांव के निकट लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर रविवार की सुबह एक पि
जयसिंहपुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत बहुता बाबा गांव के निकट लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर रविवार की सुबह एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे वाहन पर सवार आठ लोग जख्मी हो गए। सिंघाड़ा लदा पिकअप कादीपुर से जिला मुख्यालय की ओर जा रहा था। घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के बहुता बाबा गांव के निकट पिकअप संख्या यूपी.44 टी.7972 रविवार की सुबह करीब छह बजे कादीपुर की ओर से आ रहा था। वाहन पर सिंघाड़े लदे हुए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। चालक ने उसे संभालने की कोशिश की लेकिन वाहन खांई में जा गिरा और पलट गया। जिस पर आठ लोग सवार थे। राहगीरों की मदद से घायलों को करीब के अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई। घटनास्थल मोतिगरपुर व जयसिंहपुर का सीमावर्ती इलाका होने की वजह से पुलिस ने अभी तक मामले में रुचि नहीं दिखाई है। दोनो थाने अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहे हैं। वाहन दोस्तपुर निवासी कासिम प्रधान का बताया जा रहा है।