आज निरस्त रहेगी सद्भावना एक्सप्रेस
सुल्तानपुर :लगातार विलंब से चल रही सद्भावना एक्सप्रेस रविवार को निरस्त कर दी गई है। स्थानीय स्टेशन स
सुल्तानपुर :लगातार विलंब से चल रही सद्भावना एक्सप्रेस रविवार को निरस्त कर दी गई है। स्थानीय स्टेशन से रविवार को यह ट्रेन दिल्ली के लिए नहीं जाएगी। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
पुरानी दिल्ली से स्थानीय स्टेशन व रक्सौल के बीच चलने वाली सदभावना एक्सप्रेस कई दिनों से देरी से चल रही थी। पिछले दिनों यह विलंब बारह घंटे से ज्यादा हो गया। इसके लिए यात्रियों को स्टेशन पर ही समय गुजारना पड़ता था। रेल मुख्यालय ने दिल्ली से चलकर रविवार को सुबह सुल्तानपुर आने वाली सदभावना एक्सप्रेस को देरी के चलते निरस्त कर दिया। इसके चलते यहां से रविवार को दिल्ली के लिए जाने वाली गाड़ी को भी निरस्त कर दिया गया है। ट्रेन के निरस्त होने से आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले सैकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इससे पूर्व अकबरपुर व सिन्दुरवा स्टेशन के बीच पटरियों के मरम्मत के चलते लखनऊ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को भी शनिवार को निरस्त कर दिया गया। मरम्मत के लिए रेलखंड पर पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर बाद एक बजे तक दो घंटे के लिए टै्रक ब्लाक था। सुबह 6.45 बजे जाने वाली सवारी गाड़ी के रद्द होने की सूचना सुबह करीब दस बजे प्रसारित की गई। जिसके चलते यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। उधर, दो घंटे के ब्लाक के चलते मालगाड़ी व कई सवारी गाड़ियों का संचालन प्रभावित हुआ। ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोक लिया गया। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।