सरदार पटेल ने देश को अखंड बनाया : मंत्री
सुल्तानपुर : सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश में एकता का संदेश दिया। उन्होंने सैकड़ों रियासतों को मिला क
सुल्तानपुर : सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश में एकता का संदेश दिया। उन्होंने सैकड़ों रियासतों को मिला कर अपनी दृढ़इच्छाशक्ति का परिचय दिया। उनके प्रयासों का ही प्रतिफल रहा कि भारत आज भी अखंड है। यह उद्गार प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा के हैं। वे शुक्रवार को शहर के तिकोनिया पार्क में पटेल जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सभा में बोल रहे थे।
पटेल युवा चेतना मंच के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दुग्ध विकास मंत्री वर्मा ने सरदार पटेल के कृतित्व को याद किया। कहा कि सत्याग्रह आंदोलन का सफल संचालन कर बल्लभ भाई ने नेतृत्व क्षमता का लोगों को बोध कराया। उनके व्यक्तित्व से प्रभावित होकर महात्मा गांधी ने उन्हें सरदार की उपाधि दी। लोगों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। सभा में विशिष्ट अतिथि विधायक अरुण वर्मा, दर्जा प्राप्त मंत्री जानकी पाल, सपा जिलाध्यक्ष प्रो.रामसहाय यादव, अनूप संडा एवं रामचंद्र चौधरी, पूर्व जिपं अध्यक्ष सीताराम वर्मा, राधेश्याम सिंह, शिवराम पटेल, काली सहाय पटेल आदि ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।