राजनीति के ठगों ने जनता को बहकाया
सुल्तानपुर : समाजवादी पार्टी ने विस चुनाव के दौरान किए गए वादे व घोषणाएं पूरे किए हैं। सिर्फ ढाई साल
सुल्तानपुर : समाजवादी पार्टी ने विस चुनाव के दौरान किए गए वादे व घोषणाएं पूरे किए हैं। सिर्फ ढाई साल में ही विकास के नये आयाम स्थापित किए जा चुके हैं। इनकी बराबरी करना और दलों के बस की बात नहीं है। विधानसभा चुनाव में सपा को जनता ने सिर आंखों में बिठाया था, लेकिन लोकसभा चुनाव में राजनीति के ठगों ने जनता को बहका दिया। यही कारण था कि सपा को नुकसान पहुंचा।
मंगलवार को अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के प्रदेश अध्यक्ष रामदुलार राजभर ने यह बातें कहीं। वे भदैयां में आयोजित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछली बसपा सरकार के दौरान सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया गया। सपाइयों पर लाठियां बरसाई गई। लोकतंत्र का मखौल उड़ाया गया। बीते विधान सभा चुनाव में जनता ने बसपा को इसका करारा जवाब दिया। पर, लोकसभा चुनाव में राजनीति के ठगों ने जनता को बहका दिया। सूबे की सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि सुनहरे सपने दिखाने वालों से सावधान रहने की जरूरत है। आम जनता की मदद और विकास की बातें करने वालों का साथ दें। समाजवादी पार्टी के जनप्रतिनिधि सदैव जनहित का प्रयास कर रहे हैं। विधायक संतोष पांडेय ने कहा कि संगठन आम कार्यकर्ताओं के हित को सुनिश्चित कर रहा है। सरकार की योजनाओं का फायदा आम जनता को सीधे मिले। इसकी पूरी कोशिश की जा रही है। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव, परमात्मा यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख शोभा यादव, अवधेश धर दूबे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में विधायक संतोष पांडेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष सत्यपाल यादव, अवधेशधर दूबे, शोभा यादव, मनीष तिवारी, मो.रसीद अहमद, आलोक तिवारी, पवन दूबे, सुनील गुप्ता, मनोज पांडेय, माता प्रसाद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।