पूजे गए चित्रगुप्त महाराज, मनाई गई जयंती
सुल्तानपुर : चित्रगुप्त महाराज की जयंती शनिवार को नगर सहित जिलेभर में परंपरागत ढंग से मनाई गई। सीताक
सुल्तानपुर : चित्रगुप्त महाराज की जयंती शनिवार को नगर सहित जिलेभर में परंपरागत ढंग से मनाई गई। सीताकुंड घाट पर चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना हुई। बिरादरी भोज का आयोजन किया गया।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी यमद्वितीया के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त की जयंती मनाई गई। बाबा गोपालदास संकट मोचन चित्रगुप्त सेवा संस्थान के बैनर तले चित्रगुप्त मंदिर में शहर का प्रमुख आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में कायस्थ समुदाय के लोगों ने प्रतिभाग किया। विधिविधान से सामूहिक कलम पूजा एवं बिरादरी भोज हुआ। जिसमें सभी वर्गो के लोगों ने हिस्सा लिया। पूजन कार्यक्रम में आशा श्रीवास्तव ने पुरोहित की भूमिका निभाई। जबकि भगवान प्रसाद श्रीवास्तव, साधना श्रीवास्तव, सुरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव व मिथिलेश श्रीवास्तव मुख्य यजमान की भूमिका में थीं। संस्था प्रबंधक मयंक श्रीवास्तव ने चित्रगुप्त मंदिर के शीघ्र निर्माण पूरा करने का संकल्प लिया। कायस्थों को एकजुट होकर समाज के निर्माण में रचनात्मक भूमिका का निवर्हन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ.डीसी श्रीवास्तव, दिनेश गौड़, सतीश श्रीवास्तव, रमाकांत, विनोद, मुन्ना, आनंद प्रकाश कुंवर, डॉ.आशीष, डा.प्रशांत, पवन, गगन आदि मौजूद रहे। वहीं कादीपुर, दोस्तपुर, इस्लामगंज, परऊपुर, कोइरीपुर व लम्भुआ कस्बों में भी विधि विधान से कलम पूजा के कार्यक्रम आयोजित किए गए।