संघ प्रमुख को सपा महासचिव ने दी चुनौती
सुल्तानपुर : सभी भारतीयों को हिंदू कहे जाने के मुद्दे पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव अरशद खान ने आरएसएस
सुल्तानपुर : सभी भारतीयों को हिंदू कहे जाने के मुद्दे पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव अरशद खान ने आरएसएस प्रमुख ने खुली बहस की चुनौती दे दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि संघ व भाजपा धर्म के नाम पर समाज में नफरत पैदा कर रही है।
सोमवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव मो.अरशद खान एक दिवसीय दौरे पर जिले में आए थे। एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता मो.आजाद के कटका खानपुर में आयोजित सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के बाद जिला मुख्यालय पर पूर्व एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह के आवास पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। तदनंतर पत्रकारों से मुखातिब हुए सपा महासचिव ने भाजपा एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की दिशा एवं नीति को लेकर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि संघ ने सभी भारतीयों को हिंदू कहे जाने का अनावश्यक मुद्दा उठाया है। उन्होंने इस मुद्दे पर संघ प्रमुख विष्णु मोहन भागवत को खुली बहस की चुनौती दी। कहा कि हमारे भी पुरखे क्षत्रिय रहे हैं। हम श्रीराम चंद्र जी के कुल के हैं। भारत हमारे देश का सबसे प्राचीन नाम है, जो भरत के नाम पर पड़ा। इसी वजह से हम भारतीय कहे जाते हैं। अब सभी भारतीयों को आरएसएस हिंदू बता रहा है। आखिर आरएसएस कबसे भरतद्रोही हो गया। उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि यह पार्टी समाज में नफरत पैदा कर रही है। उन्होंने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की तारीफ में कसीदे पढ़े। इस मौके पर कई प्रमुख स्थानीय सपा नेता भी मौजूद रहे।