हुदहुद का असर : जमकर बरसा पानी
सुल्तानपुर : समुद्र तट पर आए हुदहुद के तूफान व बारिश ने आंध्रप्रदेश में चाहे जितनी तबाही मचाई हो, ले
By Edited By: Published: Mon, 13 Oct 2014 09:13 PM (IST)Updated: Mon, 13 Oct 2014 09:13 PM (IST)
सुल्तानपुर : समुद्र तट पर आए हुदहुद के तूफान व बारिश ने आंध्रप्रदेश में चाहे जितनी तबाही मचाई हो, लेकिन जिले में इसका असर फायदेमंद रहा। रविवार की रात से छाए आसमान में बादल सोमवार को दोपहर बाद जमकर बरसे। जिससे खरीफ की फसलों और रबी की बोआई के लिए फायदा हुआ।
सूखे का दंश झेल रहे किसानों के लिए हुदहुद के प्रभाव से हुई बारिश राहतभरी रही। यह बरसात बर्बाद हो रही फसलों के लिए संजीवनी सरीखी है। रविवार को रात से ही आसमान में बादल छा गए थे। सोमवार की सुबह हवाएं चलना शुरू हुई। दोपहर बाद तक तेज हवाओं के साथ जमकर पानी गिरा। करीब एक घंटे तक हुई बारिश से तापमान नीचे चला गया और ठंड का मौसम आने का एहसास होने लगा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें