हाईकोर्ट जज ने किया जेल का निरीक्षण
By Edited By: Published: Sat, 20 Sep 2014 09:38 PM (IST)Updated: Sat, 20 Sep 2014 09:38 PM (IST)
सुल्तानपुर : उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति नाहिद आरा मोनिश ने शनिवार को अमहट जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों के रहन-सहन संबंधी व्यवस्थाओं की भी पड़ताल की।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ से न्यायमूर्ति नाहिद आरा मोनिश दोपहर बाद जिला पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ अमहट जेल पहुंची। जहां उन्होंने विभिन्न बैरकों की स्थिति देखकर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। भोजनालय, चिकित्सालय व बंदियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं आदि को भी न्यायमूर्ति नाहिद आरा ने परखा। उनके साथ प्रभारी पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित भी मौजूद रहे। इसके पूर्व न्यायमूर्ति ने दीवानी न्यायालय के अभिलेखागारों की जांच की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें