प्राशिसं के फिर अध्यक्ष चुने गए राजीव
By Edited By: Published: Sat, 13 Sep 2014 09:50 PM (IST)Updated: Sat, 13 Sep 2014 09:50 PM (IST)
सुल्तानपुर : प्राथमिक शिक्षक संघ कूरेभार इकाई का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। राजीव कुमार मिश्र को एक बार फिर अध्यक्ष चुना गया है।
ब्लॉक संसाधन केंद्र पर निर्वाचन पर्यवेक्षक राधेश्याम मौर्य व राम अनुज यादव की अध्यक्षता में प्राशिसं की क्षेत्रीय इकाई चुनाव शुरू हुआ। पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र व अशोक कुमार सिंह मैदान में थे। मतदान सुबह 11 बजे दोपहर दो बजे तक चला। इसके बाद शाम को मतगणना की गई। अशोक को हराकर राजीव दुबारा अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्हें 130 मत मिले जबकि अशो 70 वोट ही पा सके। अनिल श्रीवास्तव को हरा श्यामलाल वर्मा मंत्री चुने गए। निर्वाचन के दौरान राजेंद्र पांडेय, गंगा प्रसाद दुबे, राम आशीष मौर्य आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें