दिनदहाड़े बालिका से दुष्कर्म
सुल्तानपुर : क्षेत्र के डीहभिखारी गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े एक बालिका से पड़ोस में रह रहे एक किशोर ने दुष्कर्म किया। बालिका के गोहार लगाने पर गांव वाले घटना स्थल पर पहुंचे और वहां से भाग रहे आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, राम गरीब की दस वर्षीया बेटी रोशनी (दोनों नाम काल्पनिक) पूर्वाह्न करीब साढ़े दस बजे अपने घर के अंदर बर्तन धो रही थी। बताया जाता है तभी पड़ोस का एक पंद्रह वर्षीय किशोर लल्लन पुत्र मजीद वहां आ गया और बालिका को बुलाकर अपने घर लिवा गया। फिर उसने अपने घर के बरामदे में दुष्कर्म किया। बालिका ने शोर मचाया तो गांव वाले दौड़ पड़े। इस बीच लल्लन ने भागने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने धरदबोचा और पुलिस को सूचना दिया। पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने किशोर को पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित की मां की तहरीर पर थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की सूचना पाकर जिले से आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।