मनुष्य को प्रकृति से जोड़ता है योग
योग हमेशा से प्राचीन भारतीय परंपरा का अहम हिस्सा रहा है। यह हमें मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है साथ ही कई गंभीर बीमारियों से भी निजात दिलाने में मदद करता है। योग के महत्व को प्राथमिकता देते हुए विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी हिण्डाल्को प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में महिलाओं के लिए योग शिविर का
जासं, रेणुकूट (सोनभद्र) : योग हमेशा से प्राचीन भारतीय परंपरा का अहम हिस्सा रहा है। यह हमें मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है, साथ ही कई गंभीर बीमारियों से भी निजात दिलाने में मदद करता है। योग के महत्व को प्राथमिकता देते हुए गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हिंडाल्को प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में महिलाओं के लिए योग शिविर का आयोजन किया गया। दो सप्ताह तक चले इस योग शिविर में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के मनोज कुमार ने योगासन के जरिए शारीरिक स्फूर्ति बनाए रखने एवं मोटापे को कम करने का गुर सिखाया। हिंडाल्को में आगामी 21 जून को होने वाले विश्व योग दिवस की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई है। इस मौके पर आरपी सिंह, संजय कुमार, वेद प्रकाश आदि रहे।