रजत जयंती पर दिया स्मृति चिह्न
संत जोसेफ चर्च रिहंद नगर के 25 वर्ष पूरा होने पर रविवार को रजत जयंती का आयोजन किया गया। जिसमे इलाहाबाद धर्म प्रांत के बिशप डा. राफी मंजली द्वारा पूजा व अर्चना की गई। सभी पुरोहितों व सिस्टर्स को चर्च की सेवा के लिए स्मृति चिन्ह दिया गया। एक स्मारिका का विमोचन डा. राफी मंजली द्वारा किया ग
जासं बीजपुर (सोनभद्र): संत जोसेफ चर्च रिहंद नगर के 25 वर्ष पूरा होने पर रविवार को रजत जयंती मनाई गई। इसमें प्रयागराज धर्म प्रांत के बिशप डा. राफी मंजली द्वारा पूजा व अर्चना की गई। सभी पुरोहितों व सिस्टर्स को चर्च की सेवा के लिए स्मृति चिह्न दिया गया। एक स्मारिका का विमोचन डा. राफी मंजली द्वारा किया गया। चर्च के पुरोहित राबर्ट सुनील नोरान्हा ने रजत जयंती के सफल आयोजन में शामिल सभी लोगों को आभार व्यक्त किया। इसमें पुरोहित चार्ल्स, जेम्स फ्रांसिस, राजेश साइमन, संतोष कुमार मारिया, सविता आदि थे।