झाड़ू लगाकर मनाया जन्मदिवस
सोनभद्र : निरंकारी हरदेव ¨सह महाराज के 63 वें जन्मदिवस पर गुरुवार को संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Feb 2017 12:03 AM (IST)Updated: Fri, 24 Feb 2017 12:03 AM (IST)
सोनभद्र : निरंकारी हरदेव ¨सह महाराज के 63 वें जन्मदिवस पर गुरुवार को संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से शहर में साफ-सफाई की गई। यह कार्य देशव्यापी पौधरोपण और सफाई अभियान के अंतर्गत चलाया गया। शहर में चाचा नेहरू पार्क और न्यू मार्केट में साफ-सफाई के लिए जमकर झाड़ू लगाई गई। इस कार्य को केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभू के प्रयासों में आगे बढ़ाया जा रहा है। इसमें प्रदेश के सार्वजनिक स्थलों के साथ रेलवे स्टेशनों की साफ-सफाई की जाएगी। मीरा ¨सह, योगेंद्र केशरी, नंदू प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, सुलोचना देवी, रमेश, नंदलाल, कमलेश, अंबुज, सुरजीत, आशा देवी, साधना ने प्रतिभाग किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें