गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा मोरया की गूंज
गणेश चतुर्दशी से गणेशोत्सव मनाए जाने को लेकर ऊर्जांचल में तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। गणेश भक्तों ने जगह-जगह पंडाल सजाकर तैयार कर लिए हैं। बाजार में सजी आकर्षक मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुईं हैं। अनपरा, रेणुसागर, ककरी, समेत कई स्थानों पर गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
जागरण संवाददाता, अनपरा (सोनभद्र) : गणेश चतुर्थी से गणेशोत्सव मनाये जाने को लेकर जनपद में पंडाल सजने के साथ ही उसमें भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना कर दी गई है। सजे पंडाल व मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। अनपरा, रेणुसागर, ककरी, दुद्धी व रामगढ़ समेत कई स्थानों पर गणेश चतुर्थी का पर्व गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। ¨सगरौली के बैढ़न, मोरवा, गोरबी आदि जगहों पर गणेश प्रतिमा स्थापित कर गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया गया। इस दौरान पूजा पंडालों में विधि-विधान से गजानन की प्राण प्रतिष्ठा की गई। पूजन-अर्चन कर मंगल कामना के साथ ही भक्ति गीतों की प्रस्तुति का दौर देररात तक चलता रहा। पूजा पंडालों में तीन से पांच दिन तक गणेश चतुर्थी उत्सव मनाने का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसको लेकर देररात तक श्रद्धालु पूजा पंडालों में जमे थे।
इससे पूर्व सभी पूजा कमेटियों के सदस्यों ने बुधवार की रात मूर्तिकार के यहां से मूर्तियां उठाई। ठेला, ट्रैक्टर आदि वाहनों में मूर्तियों को रखकर लाया गया। इसके बाद उसे पंडालों में स्थापित किया गया। गुरुवार की शाम को स्थापित भगवान की गणेश प्रतिमा का पट ब्राह्मण द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के बाद खोल दिया गया। इसके बाद पूजन-अर्चन का कार्य प्रारंभ हो गया।
शक्तिनगर प्रतिनिधि के अनुसार : गणेश चतुर्थी पर देवताओं में श्रेष्ठ भगवान गणपति की पूजा अर्चना करने के लिए क्षेत्र के आधा दर्जन स्थानों पर भव्य गणपति पंडाल सजाकर गुरुवार को धार्मिक विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। गणेश चतुर्थी पर गुरुवार को एनटीपीसी शक्तिनगर, एनसीएल खड़िया परियोजना, गणेश पूजा पंडाल बलिया नाला, खड़िया बाजार, कोटा बस्ती सहित क्षेत्र में आधे दर्जन स्थानों पर गणेश पूजा पंडाल को सजाया गया है। गाजे-बाजे के साथ गुरुवार की शाम गणपति बप्पा मोरया जयघोष के साथ पूजा पंडालों नें धार्मिक विधि-विधान से भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित की गयी। प्रतिमा स्थापना के समय पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
चुर्क प्रतिनिधि के अनुसार : समस्त बाजारवासियों द्वारा 14 सितंबर को स्थानीय बाजार में गणेश पूजनोत्सव समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। बनाये गये पंडाल में गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। गणेशोत्व का शुभारंभ
रामगढ़: रामगढ़ कस्बे में विगत वर्षों की तरह गुरौटी मुख्य त्रिमुहानी के पास गुरुवार को सात दिवसीय श्रीगणेशोत्सव पूजन समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर भक्तों द्वारा गाजे-बाजे के साथ कस्बे में मूर्ति लायी गई। पंडित सदातन देव पांडेय द्वारा यजमान सागर पाटिल को सपत्नीक संकल्प दिला कर पूजन की शुरुआत की गई। इस मौके पर विजय पाटिल, सत्यम पाटिल, मुन्ना, ¨प्रस मौर्या, राजकुमार केसरी, दिव्यांश उमर वैश्य, नैतिक, गोपाल दास, गो¨वद गुप्ता, राजेश केसरी, कंचन केसरी, प्रमोद केसरी, ओमप्रकाश केसरी समेत कस्बे के दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे। धूमधाम से हुआ पूजन-अर्चन
दुद्धी : तहसील मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को गणेश पूजनोत्सव की धूम रही। जगह-जगह पूजा पंडाल बनाए गए थे। देर शाम तक पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों का रेला उमड़ा हुआ रहा। तहसील मुख्यालय के रामलीला डाढ़ स्थित गुरुद्वारा परिसर, वार्ड संख्या तीन के अलावा अमवार में कार्यदायी संस्था द्वारा भव्य पंडाल में गणेश प्रतिमा स्थापित कर उनका पूजन अर्चन किया गया।