प्रदर्शन कर आशाओं ने मांगा हक
जासं, सोनभद्र: पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी एनआरएचएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।
जासं, सोनभद्र: पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी (एनआरएचएम) कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए आल इंडिया आशा बहु कार्यकत्री कल्याण सेवा समिति की लक्ष्मी देवी, सुमन देवी, किरन सोनी, संजावती आदि ने कहा कि वे लोग ग्यारह दिनों से आंदोलन कर रही हैं। इसके बाद भी उनकी किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं की जा रही है।
उन्होंने कहा कि अथक परिश्रम कर वे लोग आमजन की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी बुनियादी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। एक सप्ताह पूर्व वार्ता कर उनकी समस्याओं का निराकरण कराने का भी आश्वासन दिया गया था। वे इसका इंतजार ही कर रही हैं। इस दौरान मंजूलता मौर्या, रीता देवी, सुशीला देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी, श्रद्धा देवी आदि ने कहा कि यदि पहल नहीं की किया गया तो वे व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जहां पुष्पलता, मीरा, सुशीला देवी, उर्मिला, ¨चता, माया आदि उपस्थित थीं।