स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
एनसीएल के कृति महिला मंडल ने स्थानीय ग्रामीणों के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रयास- जीवन से मैत्री नाम से एक नई पहल की शुरुआत की है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 09:33 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 06:28 AM (IST)
जासं, अनपरा : एनसीएल के कृति महिला मंडल ने स्थानीय ग्रामीणों के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रयास-जीवन से मैत्री नाम से एक नई पहल की शुरुआत की है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कृति महिला मंडल की सदस्यों ने बिरकुनिया पंचायत के 70 आदिवासी ग्रामीणों को मच्छरदानियां दी। चिकनगुनिया के लक्ष्ण व बचाव के तरीके बताए गए। बीमारियों के लक्षण दिखाई देने पर डाक्टर की सलाह लेने के लिए सुझाव दिया। इसमें महिला मंडल की नीरजा गोमस्ता, आभा द्विवेदी, किरण कुमार, सरिता श्रीवास्तव का सराहनीय सहयोग रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें