पदोन्नति में आरक्षण बहाल करने की उठी आवाज
अनपरा (सोनभद्र): पदोन्नति में आरक्षण बहाल किए जाने सहित अन्य मांगों के समर्थन में शनिवार की प्रात: अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य द्वार पर उ.प्र.रा.वि.प. अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।
इस एक दिवसीय धरने को सम्बोधित करते हुए इं. सुनील कुमार, नीलेश कुमार भारती, अनिल कुमार, इं. अवधेश कुमार, सुरेश चन्द्र गौतम आदि वक्ताओं ने भारत सरकार से मांग की कि आरक्षण को भारतीय संविधान की नवीं अनुसूची में डाला जाय, शीर्ष पदों पर सामुनपातिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने, अनु. जाति/ जनजाति के कार्मिकों के लिए परिणामी च्येष्ठता सूची एवं पदोन्नति में आरक्षण बहाल किया जाए। अन्य पिछड़े वर्गो के कार्मिकों को भी पदोन्नति में आरक्षण प्रदान किया जाए। एससी/एसटी/ओबीसी के रिक्त पड़े लाखों आरक्षित पदों को विशेष भर्ती अभियान चलाकर भरा जाये। वर्तमान में अनु. जाति/जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्गो के लिए आरक्षण व्यवस्था जनसंख्या के अनुपात में 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 85 प्रतिशत किया जाये तथा ठेकेदारी में अनु.जाति/ जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्गो के लिए आरक्षण व्यवस्था लागू किया जाये। समिति के अध्यक्ष इं. अमरनाथ ने कहा कि झूठ बोलकर एवं भ्रामक वक्तव्य देकर आरक्षण विरोधी साजिशें नहीं चलने वाली है। इं. अमरजीत, इं. सूर्य कुमार सागर, इं. डी.सी. सिंह, सुभाष पाल, सदानंद, प्रमोद कुमार राव, विनोद कुमार राव, काशी राम, वीरेन्द्र कुमार भारती, हरिनाथ, सुनील कुमार रावत, राम मिलन सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर