Move to Jagran APP

ग्राम उदय से ही भारत उदय संभव

जागरण संवाददाता, ¨सगरौली : ग्राम उदय से भारत उदय अभियान अंतर्गत 2 मई तक चलने वाले कृषि महोत्सव के

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Apr 2017 05:26 PM (IST)Updated: Tue, 18 Apr 2017 05:26 PM (IST)
ग्राम उदय से ही भारत उदय संभव
ग्राम उदय से ही भारत उदय संभव

जागरण संवाददाता, ¨सगरौली : ग्राम उदय से भारत उदय अभियान अंतर्गत 2 मई तक चलने वाले कृषि महोत्सव के जन जागरूकता हेतु कृषि क्रांति रथ को रवाना किया गया। ¨सगरौली विधायक राम?्लू वैश्य, देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम तथा कलेक्टर शिवनारायण ¨सह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया।

loksabha election banner

कलेक्टर श्री चौहान ने कहा कि रथ के माध्यम से तीनों विकास खण्डों के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं किसानों की आय 5 वर्ष में दुगना करना तथा जल स्तर पर बढ़ोत्तरी कर उन्नत कृषि तकनीकी के संबंध में प्रेरित किया जायेगा। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा निर्धारित स्थलों पर चौपाल द्वारा उन्नत कृषि की जानकारी भी दी जाएगी। विधायक श्री वैश्य ने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य कृषि पशुपालन, मछली पालन आदि पर कृषक एवं वैज्ञानिकों के माध्यम सम्पर्क कर नवीन तकनीकी सुधार से फसलों की उत्पादकता को बढ़ाना है। देवसर विधायक श्री मेश्राम ने कहा कि कृषि रथ के माध्यम से ग्रामीण कृषकों को उन्नत किस्म की कृषि की जानकारी होगी। उपसंचालक कृषि ज्ञान ¨सह मोहनिया ने बताया कि कृषि महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न आयोजन ग्राम विकास खण्ड और जिला स्तर पर आयोजित किये जाएंगे। कृषि क्रांति रथ के माध्यम से जिले के 216 पंचायतों के किसानों को जागरूक किया जायेगा। किसानों की आय 5 वर्ष में दुगनी किये जाने के साथ साथ मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण जैविक खेती का प्रचार प्रसार, दुग्ध उत्पादन, उद्यानिकी बढ़ोत्तरी की जानकारी भी प्रदान की जायेगी। रथ में एलसीडी के माध्यम से किसानों को वीडियो दिखाकर जागरूक किया जायेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.