दुर्गा मंदिर से हजारों की चोरी
अनपरा (सोनभद्र) : ऊर्जांचल में भगवान के घर भी सुरक्षित नहीं हैं। शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वा
By Edited By: Published: Sat, 22 Oct 2016 07:44 PM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 07:44 PM (IST)
अनपरा (सोनभद्र) : ऊर्जांचल में भगवान के घर भी सुरक्षित नहीं हैं। शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा डिबुलगंज स्थित अष्टभुजा मंदिर का रोशनदान तोड़कर कर हजारों रुपये का सामान चुरा लिया गया।
शनिवार की सुबह मंदिर पहुंचे पुजारी शिव सेवक तिवारी मंदिर का रोशनदान व मुख्य द्वार का ताला टूटा देख हक्का-बक्का रह गए। अंदर जाने पर उन्होंने पाया कि मंदिर में रखे कीमती सामान गायब हैं। श्री तिवारी ने बताया कि एम्प्लीफायर सहित अन्य सामान चोरों द्वारा चुरा लिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें