किशोरी से छेड़खानी में जेई गिरफ्तार
सोनभद्र : स्थानीय पुलिस ने किशोरी से छेड़खानी के मामले में बुधवार को बिजली विभाग के जेई को गिरफ्ता
सोनभद्र : स्थानीय पुलिस ने किशोरी से छेड़खानी के मामले में बुधवार को बिजली विभाग के जेई को गिरफ्तार कर ली। अवर अभियंता को उसके पैतृक आवास से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने जेई का चालान कर दिया है।
बता दें कि 25 जून 2016 को पुलिस ने थाना क्षेत्र के किशुनपुरवा गांव निवास एक किशोरी की तहरीर पर कोन क्षेत्र के अवर अभियंता ठाकुर प्रसाद के खिलाफ छेड़खानी व पास्को के तहत मामला दर्ज किया था। किशोरी का आरोप है कि जेई उसके गांव के ही निवासी हैं और हमेशा छेड़खानी का प्रयास करते रहे। एक बार उन्होंने सुनसान स्थल पर उसे दबोच लिया। जेई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच करती रही। करीब तीन माह बाद जांच पूरी होने पर बुधवार को पुलिस ने जेई को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से कोन क्षेत्र के लोग आश्चर्यचकित हैं और तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।