पुल के पास बना ब्रेकर हटवाने की मांग
महुली (सोनभद्र): दुद्धी ब्लाक के रीवां रांची के दुद्धी-¨वढमगंज मार्ग पर कनहर पुल के बीच में सरिया नि
महुली (सोनभद्र): दुद्धी ब्लाक के रीवां रांची के दुद्धी-¨वढमगंज मार्ग पर कनहर पुल के बीच में सरिया निकला था। इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत की तब जाकर किसी तरह सरिया ढकने का काम शुरू हुआ लेकिन, जो तरीका अपनाया गया वह दुर्घटना का कारण बन गया है। पुल के पास ब्रेकर बनवा दिया गया है। उसे ग्रामीणों ने हटवाने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार सरिया ढकने का नया तरीका निकाल लिया गया। यहां सरिया को ढकने के चक्कर मे ब्रेकर बना दिया जबकि पुल पर ब्रेकर नहीं होना चाहिए। ब्रेकर के कारण दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है। यहां कई बार लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। अवधेश कनौजिया, जगदीश यादव, राजकिशोर, शेकरार अहमद, विश्वनाथ गुप्ता, रमेश यादव, कमलेश कनौजिया, बिनोद गुप्ता, त्रिलोकी गुप्ता ने ब्रेकर को तत्काल हटाने की मांग की।