कान्हा का जन्म मनाने को सोनांचल तैयार, सजाई गई झांकी
सोनभद्र: माखन चोर, वंशीधर समेत कई नामों से जाने जाने वाले भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव गुरुवार को जनप
सोनभद्र: माखन चोर, वंशीधर समेत कई नामों से जाने जाने वाले भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव गुरुवार को जनपद में मनाने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। कान्हा के जन्म को तैयार सोनांचल में जगह-जगह झांकी सजाई गई है। पुलिस लाइन में होने वाले भव्य आयोजन को लेकर बाहर से आए कलाकार बुधवार की शाम को झांकी को अंतिम रूप देने में लगे रहे। जगह-जगह स्थित मंदिरों में भी जन्मोत्सव मनाने की तैयारी की गई है।
कान्हा के जन्मोत्सव को लेकर बाजारों में काफी-पहल है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक झांकी संजाने और मुरलीवाले के जन्मोत्सव की तैयारी में व्यस्त नजर आ रहे हैं। जन्मोत्सव को खास बनाने के लिए जिले कई कई स्थानों पर बधाई गान और महफिल सजाने की भी तैयारी है। जिले के सभी थानों में जन्मोत्सव समारोह मनाने के लिए साफ-सफाई और झांकी सजाने के काम को बुधवार की शाम को अंतिम रूप दे दिया गया। झांकियों को आकर्षक फूल मालाओं और झालरों से सजाया गया है।
पुलिस लाइन में सजेगी महफिल: कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर चुर्क स्थित पुलिस लाइन में हर साल महफिल सजती है। यहां बधाई गान होता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रात के ठीक 12 बजे विधिवत पूजन किया जाता है। इस बार महफिल को शानदार बनाने की कोशिश है।
घुवास में होगा मटकाफोड़ समारोह: राबर्ट्सगंज पन्नूगंज मार्ग पर घुवास के पास कान्हा के जन्मोत्सव की तैयारी तेजी पर है। घुवास समिति की तरफ से यहां जन्मोत्सव मनाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश मौर्य ने बताया कि यहां हर साल मटकाफोड़ का वृहद आयोजन होता है। इस साल जन्मोत्सव के बाद 26 अगस्त को दिन में 11 बजे यह समारोह होगा। बुधवार की शाम को समिति के संरक्षक रामप्रकाश चंद्रवंशी, अजीत, विनीत, मनोज, चंद्रप्रकाश, अमित ने झांकी सजाया।
दी आर्यंस एकेडमी में मना जन्मोत्सव: दी आर्यंस एकेडमी संत नगर राबर्ट्सगंज में बुधवार को कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनोद जालान ने जन्मोत्सव पर सभी को बधाई दी। प्रधानाचार्य चित्रा जालान ने भगवान कृष्ण के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया। यहां झांकी भी सजाई गई थी जो आकर्षण का केंद्र रही। यहां कृष्ण राधा के रूप में बच्चों को सजाया गया था। इस मौके पर रूद्राक्ष, आराध्या, वैभव, सृष्टि, रम्या, सूरज, नैनसी, विशाल केडिया समेत अन्य बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर विमल जालान, चंद्रमोहन आदि मौजूद थे।