मांगों को लेकर अमीनों ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र : प्रांतीय संगठन के आह्वान पर जनपद के समस्त संग्रह अमीनों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर
सोनभद्र : प्रांतीय संगठन के आह्वान पर जनपद के समस्त संग्रह अमीनों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया। इसमें जनपद के सभी संग्रह अमीन मौजूद थे। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सामयिक के रूप में की गई सेवाओं को जोड़कर सेवानिवृत्तिक लाभ प्रदान किया जाए। इसके साथ ही संवर्ग का ग्रेड वेतन दो हजार से बढ़ाकर दो हजार आठ सौ किया जाए।
संवर्ग की पदोन्नति व्यवस्था पूर्व की भांति नायब तहसीलदार के पद पर बहाल की जाए। कहा कि संवर्ग का पदनाम परिवर्तित कर राजस्व संग्रह अधिकारी किया जाए तथा वसूली मानक अमीन के पास उपलब्ध मांग के आधार पर निर्धारित किया जाए। वहीं नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर मोटरसाइकिल भत्ता प्रदान किया जाए। कहा कि हमारी छह मांगें हैं सभी जायज हैं। मंत्री प्रेमनाथ ने कहा कि मांगों के निस्तारण न होने की दशा में जिले के समस्त संग्रह अमीन 13 अगस्त को लखनऊ जीपीओ पार्क में उपस्थित होंगे। जिससे आगे की रणनीति के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा। धरने में राबर्ट्सगंज तहसील अध्यक्ष अमरनाथ पाठक, मंत्री विनय कुमार गुप्ता, दुद्धी तहसील अध्यक्ष आशाराम, मंत्री रामरोरी, घोरावल तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव मंत्री उदयराज यादव सहित शिव गो¨वद गिरि, गंगा प्रसाद, विनोद पांडेय, जयश्री प्रसाद, ओंकार नाथ, सुरेंद्र कुमार, मनेही राम आदि संग्रह अमीन मौजूद थे।