युवा कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा
सोनभद्र : प्रदेश सरकार के नीतियों के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गौरशंकर में प
सोनभद्र : प्रदेश सरकार के नीतियों के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गौरशंकर में पदयात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर आक्रोश जताया।
इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर जमकर विरोध किया गया। अध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ गलत बयानबाजी कर रही है, महंगाई बढ़ती जा रही है। इस मुद्दे पर कुछ करने के बजाए अलग-अलग विषयों पर काम किया जा रहा है।
श्री दुबे ने कहा की जहां एक ओर किसान सूखे की मार झेल रहा है, पानी की कमी पूरे इलाके में हो गई है। बावजूद इसके जिला प्रशासन मौन धारण किए हुए है। पेट्रो उत्पाद के दाम बढ़ने से किसान पस्त है। चुनाव के दौरान बड़ी-बड़ी बातें की गई लेकिन जब कुछ करने की जरूरत आई तो सब हवा-हवाई साबित हो गई। रोजमर्रा की चीजें भी महंगी हो गई हैं। अध्यक्ष ने कहा कि जिले में कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए काम आज भी एक नजीर हैं। चाहे वह ¨हडाल्को, चुर्क, एनटीपीसी, सोन लिफ्ट परियोजना सब विकास का काम किया है। आज लगभग 29 सालों से सोनभद्र का विकास रुका हुआ है जिसके मुख्य कारण प्रदेश की सत्ता से कांग्रेस की दूरी। इसलिए कांग्रेस का प्रदेश की सत्ता में आना बहुत जरूरी है। इस मौके पर अजय मौर्या, अशोक कुमार, फुलनाथ, छाया, जय ¨सह, अरुण मौर्या, जीतेंद्र अग्रहरी, अनिल कुमार, संतोष कुमार आदि रहे।