Move to Jagran APP

धान क्रय केंद्र बंद मिला तो प्रभारी होंगे जिम्मेदार

सोनभद्र: धान खरीद में लगातार मिल रही शिकायतों को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी ज

By Edited By: Published: Tue, 09 Feb 2016 08:03 PM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2016 08:03 PM (IST)
धान क्रय केंद्र बंद मिला तो प्रभारी होंगे जिम्मेदार

सोनभद्र: धान खरीद में लगातार मिल रही शिकायतों को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने धान खरीद से जुड़े अधिकारियों को हिदायत दी है। उन्होंने धान क्रय केंद्रों को खुला रखने और जब तक किसान अपने मेहनत से पैदा किए धान को लाते रहें, तब तक धान की खरीद किए जाने के साथ ही लक्ष्य को पूरा होने का बहाना न किए जाने का निर्देश जारी किया है। उन्होंने धान क्रय केंद्रों पर पर्याप्त बोरों व रकम के इंतजाम भी किए जाने का निर्देश दिया है।

loksabha election banner

जिलाधिकारी ने कहा कि 28 फरवरी तक धान खरीद केंद्रों को खोलकर रखा जाए और जो भी किसान अपना धान लेकर आएं, उनकी खरीद की जाय। धान क्रय केंद्रों पर बोरों व धनराशि की व्यवस्था मुकम्मल तरीके से की जाए। धनराशि व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए तत्काल जिलाधिकारी स्तर से शासन को पत्र भेजवाएं, ताकि किसानों को दिक्कतों का सामना न होने पाएं। अपर जिलाधिकारी जिला धान खरीद अधिकारी रामचंद्र ने बताया कि मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत धान खरीद वर्ष 2015-16 के लिए निर्धारित 52 हजार 700 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष अब तक जिले में 52 हजार 899 एमटी धान की खरीद की जा चुकी है, जो लक्ष्य से अधिक है। उन्होंने बताया कि जिले में धान खरीद केंद्र एक नवंबर, 2015 से क्रियाशील हैं। लक्ष्य पूरा होने के बावजूद भी 28 फरवरी तक जिले के सभी 52 धान खरीद केंद्र संचालित रहेंगे। उन्होंने किसानों से अपील किया है कि जिन किसानों के पास धान अभी भी बेचने के लिए रह गए हों, वे अपने निकटम धान क्रय केंद्र पर लाकर मानक के अनुरूप धान बेच सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.