सितारों से पहले जमीं पर जगमगाए दीप
अनपरा(सोनभद्र): देव दीपावली के अवसर पर अनपरा स्थित कहुआनाला छठ घाट दीपों की छटा से जगमगा उठा। प्र
अनपरा(सोनभद्र): देव दीपावली के अवसर पर अनपरा स्थित कहुआनाला छठ घाट दीपों की छटा से जगमगा उठा। प्राकृतिक घाट पर भारी संख्या में उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों ने बहुत ही श्रद्धा के साथ दीपों को प्रज्ज्वलित किया। स्वास्तिक, ओम एवं रंगोली की मानिंद सजाए गए दीपों की छटा देखते ही बन रही थी।
जल में दीपों का प्रति¨बब अलग ही आभा का अभास करा रहा था। लग रहा था कि मानों आसमान से तारे जमीं पर उतर आए है। काशी के घाटों की तरह अब ऊर्जांचल स्थित घाट एवं सरोवर देव दीपावली के अवसर पर दीयों से सजने लगे हैं। अर्जुन घाट समिति के अध्यक्ष प्रदीप कालरा एवं महा सचिव प्रदीप राय के नेतृत्व में इस पर्व को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी की जा रही थी। कार्तिक पूर्णिमा की शाम सूर्य अस्त होते ही दीपों की झिलमिलाहट से वातावरण प्रकाशमान हो उठा।
कार्यक्रम के आयोजन में आरजी खंडेलवाल, केसी जैन, महेंद्र ¨सह यादव, संजय तिवारी, अभिषेक विश्वकर्मा, दशाराम यादव का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर पंकज मिश्रा, श्रीराम पांडेय, डा. ओपी शर्मा, वीपी ¨सह सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। इसी क्रम में सिनेमा रोड स्थित दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं द्वारा जलाए गए 5100 दीयों से जगमगा उठा। मंदिर समिति द्वारा एक कुंतल लड्डू का वितरण किया गया। आयोजन में भोला गुप्ता, अनिल जैन, मनोज अग्रहरी, मनीष गोयल आदि द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई गई।
रंगोली से सुरम्य हुआ घाट
अनपरा : कहुआनाला छठ घाट पर अजुर्नोत्सव महिला समिति द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। पूरा छठ घाट 27 टीमों द्वारा बनाई गई आकर्षक व भव्य रंगोली से अपनी अलग छटा बिखेर रहा था। निर्णायक मंडल में शामिल डा. नीलम ¨सह, शोभा कालरा, चंचल, रजनी तिवारी, सुमन ¨सह, नीलू राय, इंदू ¨सह, ज्योति भट्टाचार्य, माया खंडेलवाल, अलका सिन्हा ने विजेताओं का चयन किया। विजेता टीमों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र भी दिए गए।