Move to Jagran APP

किसानों के मसीहा थे चौधरी चरण ¨सह

सोनभद्र: सदर तहसील परिसर में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण ¨सह की 28 वीं पुण्यतिथि राष्

By Edited By: Published: Fri, 29 May 2015 07:32 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2015 07:32 PM (IST)
किसानों के मसीहा थे चौधरी चरण ¨सह

सोनभद्र: सदर तहसील परिसर में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण ¨सह की 28 वीं पुण्यतिथि राष्ट्रीय लोकदल व भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा ने संयुक्त रूप से मनाया। इस दौरान संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

loksabha election banner

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवंत ¨सह ने कहा कि चौधरी चरण ¨सह जीवनपर्यंत किसानों की समृद्धता के बारे में ¨चतन किया करते थे, क्योंकि उनका स्पष्ट मानना था कि देश की खुशहाली का मार्ग खेतों और खलिहानों से होकर गुजरता है। उनका तर्क था कि जब किसान समृद्ध होगा, तभी मजदूर वर्ग की भी क्रयशक्ति बढ़ेगी और जब किसान, मजदूर समृद्धि होगा दोनों वर्ग बाजार की तरफ आकृष्ट होगा।

ऐसे में बाजार की भी रौनकता बढ़ जाएगी। तीनों वर्गों की समृद्धता के साथ देश खुशहाली की राह पर स्वत: अग्रसित हो जाएगा। आज प्रदेश में चरण ¨सह का अनुयायी होने का ढोंग करने वाले समाजसेवियों की तथा देश में किसानों का हित करने के नाम पर मेक इन इंडिया का नारा बुलंद कर नकली रामराज लाने वालों की सरकारें सत्तासीन हैं। दोनों सरकारें गुप्त एजेंडे पर समझौता कर किसानों को ¨जदा दफन करने का कुचक्र रच रही हैं। राष्ट्रीय संरक्षक रामकृष्ण पाठक ने कहा कि आजाद भारत में चरण ¨सह के मरणोपरांत किसान राजनीति हांसिए पर चली गई है। किसानों की बात कौन करे, आज किसान नेता ही दफन हो गए हैं। राष्ट्रीय लोकदल के प्रान्तीय उपाध्यक्ष ने कहा कि चौधरी साहब ने किसानों की दुरुहताओं को बहुत ही नजदीक से देखा था, इसलिए अपने मुख्यमंत्रित्व काल में जमींदारी उन्मूलन व चकबंदी अधिनियम लागू कर किसानों के हित में कई कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कराया। लोकदल के जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने कहा कि कभी यह राष्ट्र विश्वगुरु व सोने की चिड़िया कहा जाता था लेकिन आज किसान को दरकिनार कर विकास की भोथरी नीति बनाई जा रही है। केंद्र में किसानों की भलाई व राष्ट्र निर्माण के नाम पर आसीन नरेंद्र मोदी व उनका मंत्रिमंडल देश के किसानों के साथ घिनौना मजाक कर रहा है। अध्यक्षता अर्जुन चौहान व संचालन राजेंद्र चौधरी ने किया।

इस मौके पर रामभरोसे ¨सह, अमरेश पटेल, अतुल पटेल, श्यामानंद पटेल, लक्षनधारी पाल, फतेह मुहम्मद, शंभूनाथ निषाद, निर्मला मिश्रा, गो¨वद गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.