Move to Jagran APP

आपसी सौहार्द व भाईचारे का पर्व है होली

अनपरा (सोनभद्र) : ऊर्जाचल में रंगों का पर्व होली शुक्रवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। सुबह से ही ढ

By Edited By: Published: Sat, 07 Mar 2015 07:12 PM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2015 07:12 PM (IST)
आपसी सौहार्द व भाईचारे का पर्व है होली

अनपरा (सोनभद्र) : ऊर्जाचल में रंगों का पर्व होली शुक्रवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। सुबह से ही ढोल मजीरे की थाप पर फाग गाते हुए युवाओं की टोली क्षेत्र में भ्रमण पर निकल गई। मित्रों व चाहने वालों को रंग में सराबोर कर सभी ने खूब लुत्फ उठाया।

loksabha election banner

होली पर बच्चों सहित बुजुर्गो का उल्लास देखते ही बन रहा था। नीला पीला हरा गुलाबी कच्चा पक्का रंग से रंगे नागरिक गले मिलकर एक दूसरे को बधाईयां दीं। रंगों के इस अनूठे पर्व को मनाने में महिलाएं व बच्चियां भी पीछे नहीं दिखीं। महिलाएं भी ग्रुप बनाकर होली खेलीं। शाम को एक दूसरे के घर जाकर गुझिया, गुलाब जामुन सहित अन्य पकवानों का स्वाद चखा।

रेनूसागर : रेनूसागर आवासीय परिसर स्थित रामलीला मैदान में पूजा अर्चना के बाद होलिका दहन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि परियोजना के अध्यक्ष ऊर्जा आरके गुप्ता द्वारा बुराई की प्रतीक होलिका का दहन किया गया। होलिका दहन होते ही आतिशबाजी के साथ ढोलक, झाझ मजीरे की थाप पर देर रात तक युवाओं ने होली के गीत गाए। रेनूपावर क्लब द्वारा प्रेक्षागृह में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि आरके गुप्ता ने किया। अतिथियों का स्वागत क्लब के सचिव राजेश तिवारी ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि होली आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का पर्व है। इस दौरान सहकर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर होली खेली तथा ढोल मजीरे की थाप पर फाग गीत का आनंद उठाया।

शक्तिनगर : गुरुवार की रात होलिका दहन के साथ ही लोग पर्व के उमंग में अबीर गुलाल तथा रंग उड़ाने लगे थे। शुक्रवार की सुबह से ही लोग एक दूसरे को पकड़ पकड़ कर रंग अबीर लगाने के साथ बुरा न मानों होली है की आवाज बुलंद करने लगे। महिला पुरूष समूह में निकल कर अपने साथी रिश्तेदार परिचितों के यहां जा जाकर रंग खेलने लगे। रंग एवं अबीर से सराबोर हुए लोगों का चेहरा ऐसा बन गया था कि दूसरों को तो छोड़ दीजिए स्वयं लोग अपना चेहरा नही पहचान पा रहे थे। कुछ लोग नशे में भी मस्त होकर झूमते दिखाई पड़े। पुलिस शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जगह जगह तैनात रही।

बीना : बीना परिक्षेत्र में होली का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोग रंग-अबीर एक दूसरे को लगाते दिखे। सूर्योदय के साथ ही कालोनी सहित ग्रामीण इलाकों की टोलियां घरों से निकलकर सड़कों पर आ गई। डीजे की धुन पर नाचते गाते जमकर धमाल मचाया। इस दौरान नशे में धुत कुछ युवक फब्तियां कसते हुए उन्मत विचरण कर रहे थे। इसके चलते कहीं नोक-झोंक भी हुई। होली की मद मस्ती में युवकों से लेकर प्रौढ़ तक झूमते एवं गाते हुए रंग-गुलाल खेल रहे थे। शाम को लोगों का एक-दूसरे के घर जाकर मिलने-जुलने व खाने-पीने का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। परियोजना के अधिकारी क्लब एवं ट्रेड यूनियन के सभी कार्यालयों में लोग एकत्रित होकर होली पर्व का जमकर लुत्फ उठाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.