अलग-अगल घटनाओं मे दो की मौत
बैढ़न (सिंगरौली): खुटार गांव निवासी एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शनिवार की रात मौत ह
By Edited By: Published: Sun, 01 Feb 2015 06:48 PM (IST)Updated: Sun, 01 Feb 2015 06:48 PM (IST)
बैढ़न (सिंगरौली): खुटार गांव निवासी एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शनिवार की रात मौत हो गई।
खुटार गांव निवासी सीता शरण शाह पुत्र पन्ने लाल मुख्य मार्ग पर किसी कार्यवश गया था, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों द्वारा उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी क्रम में कचनी निवासी 18 वर्षीय एक किशोर रविवार की सुबह मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक लोग उसे चिकित्सालय ले जाते उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए भेजवाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें