चुनाव के कारण सील रही सीमा
अनपरा (सोनभद्र) : सिंगरौली में शुक्रवार को नगर पालिक निगम चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश व मध्य प्रद
अनपरा (सोनभद्र) : सिंगरौली में शुक्रवार को नगर पालिक निगम चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की सीमा खनहना पर भारी सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रही। इस दौरान सीमा पर वाहनों की जहां लंबी कतार लग गई, वहीं आवश्यक कार्यो पर जाने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कतिपय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस के जवानों ने सुविधा शुल्क लेकर ही सिंगरौली की तरफ आने जाने दिया।
सिंगरौली में निकाय चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा खनहना व तेलगवां की सीमाओं को सील कर दिया गया था। जांच से जहां वाहनों की लंबी कतारें लग गई वहीं मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश को आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। चुनाव को देखते हुए स्थानीय पुलिस फोर्स द्वारा सीमाओं पर जहां सजग निगरानी रखी गई, वहीं चुनाव के दौरान संदिग्ध स्थलों पर लगातार पुलिस बल चक्रमण करता रहा। कतिपय लोगों ने आरोप लगाया कि स्टेशन व चिकित्सालय आने जाने वाले लोगों को पुलिस कर्मियों द्वारा नाहक ही परेशान किया गया। उनसे सुविधा शुल्क लेने के बाद उन्हें सीमा के पार जाने दिया गया। इससे लोगों में रोष व्याप्त था।